तेंदुए के हमले में युवक घायल- हमले के बाद तेंदुआ बैठा पेड़ पर

चंद्रपुर : पुणे समाचार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर परिसर में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। चिमूर परिसर के कवडसी गाव में तेंदुए के हमले से एक युवक घायल हुआ है। तेंदुए ने गुरुवार सुबह युवक पर उस वक़्त हमला बोला जब वो खेत में काम कर रहा था। घायल युवक का नाम अभिमान शंकरकर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह अभिमान खेत मे काम कर रहा था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। इस हमले मे युवक को काफी चोंटे आयीं हैं। हमले के बाद तेंदुआ पेड़ पर जाकर बैठ गया। जिसे देखने के लिए बड़े पैमाने पर भीड़ उमड़ी। घटना की जानकारी तुरंत चिमूर वनविभाग के अधिकारियों को दी। घायल अविनाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। और तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें वनविभाग के अधिकारियोंद्वारा की जा रही हैं।