मेजर की पत्नी की हत्या में मेजर पर शक, कातिल के करीब पहुंची पुलिस!

दिल्ली: दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके में सेना के मेजर की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम् सुराग लगे हैं। पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेगी। पुलिस मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि उन्होंने अंतिम कॉल अपने अर्दली को किया था। उन्होंने उसे कहा था कि उन्हें अस्पताल में अभी कुछ और वक्त लगेगा, उनके पति के आने तक वो घर में ही रहे।
बताया जा रहा है कि शैलजा का गला कटा हुआ था और उनकी बॉडी को एक कार से कई बार कुचला गया। इस बीच डीसीपी विजय कुमार का कहना है कि पुलिस कातिल के एकदम करीब है। उन्होंने कहा कि कातिल परिवार का बेहद करीबी है, दो और लोग शैलजा से संपर्क में थे। अब उनके फोन बंद हैं, ये दोनों ही भारतीय सेना से जुड़े नहीं हैं।

हुआ था मनमुटाव
यही नहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में एक निजी वाहन का भी पता चला है जिसमें शैलजा एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। शुरूआती जांच में कत्ल आपसी सम्बन्धों और लव अफेयर से जुड़ा लग रहा है। आशंका जताई जा रही कि कत्ल से पहले किसी बात पर कातिल और शैलजा का मनमुटाव भी हुआ है।

लव अफेयर वजह!
मेजर अमित द्विवेदी पहले दीमापुर में पोस्टेड थे, अभी दिल्ली ट्रेनिंग में आए हुए थे। जल्द ही उन्हें यूएन मिशन पर जाना था। जानकारी के अनुसार, मेजर का एक पहचान वाला मेजर अचानक दिल्ली आ गया था। हत्या वाले दिन भी वो दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में शैलजा के साथ देखा गया था। हत्या के पीछे लव अफेयर की भी बातें आ रही हैं, अब तक की जांच में आरोपी आर्मी अफसर फरार है। आपको बता दें कि शैलजा दिल्ली की रहने वाली थीं। 2009 में उनकी शादी हुई थी, उनका एक 6 साल का बेटा है।