संपत्ति के लिए 7 साल के भांजे का मामा ने किया खून

सातारा : समाचार ऑनलाइन – सातारा जिले के फलटण तहसील में सपकलवाडी स्थित 7 वर्षीय लड़के का संपत्ति के लिए उसके मामा द्वारा ही हत्या करने का मामला उजागर हुआ है। सिर्फ संपत्ति के लिए मामा ने 7 वर्षीय भांजे का गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत को मिटाने के लिए लाश को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में मामा को गिरफ्तार किया है।
कल्पेश भाऊसो सपकाल (7) नामक लड़के की हत्या की गई है। इस मामले में पांडुरंग सदाशिव घाडगे (37) को गिरफ्तार किया गया है। कल्पेश की मां रंजना सपकाल ने फलटण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कल्पेश यह 30 जनवरी से गुमशुदा था। कल्पेश की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट फलटण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज करवायी थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कल्पेश की खोजबीन शुरु की थी। इस दौरान कल्पेश यह आखिरी बार अपने मामा पांडुरंग के साथ देखा गया था। ऐसी जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पांडुरंग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हुआ।
पांडुरंग यह शातिर अपराधी है। घटनावाले दिन शाम 6 बजे के करीब कल्पेश को वडापाव देने के बहाने लेकर गया था। सपकालवाडी स्थित खेत में ले जाकर उसका गला दबाकर कल्पेश की हत्या की थी। सबूत मिटाने के लिए लाश को कुएं में फेंक दिया था। पांडुरंग ने प्रापर्टी के लिए यह हत्या की, ऐसा जांच में सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।