मराठी भाषा को लेकर मनसे आक्रमक

अधिकारियों के बोर्ड पर फेंकी स्याही

पुणे समाचार :

मराठी भाषा का इस्तेमाल महापालिका के अधिकरियों को करने के आदेश होने के बावजूद पिंपरी चिंचवड़ महापालिका के अधिकारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसी बात को लेकर आज मनसेे के कार्यकर्ताओंने महापालिका के परिसर में स्याही फेंक कर निषेध किया। एयर अतिरिक्त आयुक्त को मराठी बजेश में महापालिका कारभार चलाने की मांग की।

पिंपरी चिंचवड़ महापालिका में मराठी बोर्ड को लेकर मनसे ने अधिकारियों के हिंदी और अंग्रेजी बोर्ड पर स्याही फेंक कर निषेध किया। पार्किंग की जगहों पर मराठी का उल्लेख, स्विमिंग पूल के टिकिट मराठी में किये जाये, शहर के अन्य टिकिट मराठी में किये जाए और महापालिका अधिकारोयों के बोर्ड मराठी में लिखने की मांग को लेकर मनसे ने आज अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण अश्टेंकर को निवेदन दिया गया। आने वाले दिनों में अगर महापालिका का कारभार मराठी में नही हुआ तो , अधिकारियों पर स्याही फेंकने का इशारा अंकुश तापकिर ने दिया हैं।

शहर के कई परिसरों में एमएनएस कार्यकर्ता दुकानदारों के पास गए और उन्हें दुकानों के साइनबोर्ड मराठी में करने के लिए कहा। पिंपरी चिंचवड़ परिसर में एमएनएस  के शहराध्यक्ष अध्यक्ष सचिन चिखले ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर बोर्ड मराठी में नहीं कराए गए तो एमएनएस फिर अपने स्टाइल से एक्शन लेगी।