ससून हॉस्पिटल से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुणे समाचार

ससून हॉस्पिटल से बलात्कार मामले का फरार आरोपी को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने गिरफ्तार किया है। अक्षय संतोष लोणारे को येरवडा जेल से मेडिकल जांच के लिए ससून हॉस्पिटल लाया गया था। पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी को उरुली कांचन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। एक बाइक वाले से लिफ्ट लेकर भागने के फिराक में था, पुलिस को उनके खबरी द्वारा खबर मिली थी, कि आरोपी लिफ्ट लेकर उसके मूल गांव उरुली कांचन में भागने के फिराक में है। तभी पुलिस ने गाड़ी रुकाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त पंकज डहाणे, पुलिस सहायक आयुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन यूनिट 3 के सीनियर पुलिस निरीक्षक सीताराम मोरे, सीनियर पुलिस निरीक्षक शकूर सय्यद, सहायक पुलिस निरीक्षक रविन्द्र बाबर, पुलिस कर्मचारी अनिल घाडगे, शिवानंद स्वामी, संदीप राठौड़, महेंद्र पवार, गजानन गाणबोटे, महिला कर्मचारी कल्याणी आगलावे ने किया।