मराठा आंदोलन हुआ आक्रामक, एक और शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश

 कन्नड | समाचार ऑनलाइन

मराठा क्रांति मोर्चा के आंदोलन में कल औरंगाबाद में एक आंदोलनकारी ने गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान दी थी. उसके बाद पूरे महाराष्ट्र में यह आंदोलन और ज्यादा भड़क गया था। उसके बाद कन्नड तहसील में एक और युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। यह घटना देवगाव रंगारी में यह घटी। गुड्डू सोनावणे नामक युवक इस घटना में गंभीर रुप से घायल हुआ है, वो दोलका गांव का रहनेवाला है।

इस दरम्यान मराठा क्रांति मोर्चा के आंदोलन में एक आंदोलनकारी ने नदी में कूदकर अपनी जान गंवा दी थी। इस पृष्ठभूमि पर नाराज आंदोलनकारियों ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की थी। जिसका असर मराठवाडा में देखने को मिला। महाराष्ट्र बंद की घोषणा के बाद मराठवाडा में स्कूल, महाविद्यालय बंद रखे गए। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह न फैले, इसलिए मराठवाडा में इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

जो हमारे हाथ में नहीं उसके लिए आंदोलन करके कोई फायदा नहीं होनेवाला है। मंत्रियों की गाड़ी तोड़कर आरक्षण मिलेगा तो गाड़ियां तोड़ो। आज पंढरपुर में 7 लाख वारकरी अटके हुए हैं। 10 लाख क्या 10 करोड़ देकर काकासाहब शिंदे के परिवार का दुख कम नहीं किया जा सकता है। बस तोड़कर क्या आरक्षण मिलेगा? कुछ बुरे विचार के लोग आंदोलन में घुसकर आंदोलन को बदनाम करना चाहते हैं। चुनाव के समय इस तरह की घटनाएं बढ़ेगी। लेकिन आंदोलनकारियों को ऐसे लोगों को आंदोलन से बाहर निकाल फेंकना चाहिए।