गुस्साए आंदोलनकारियों ने सांसद चंद्रकांत खैरे के साथ की धक्कामुक्की

औरंगाबाद | समाचार ऑनलाइन

मराठा आरक्षण आंदोलन के दरम्यान एक आंदोलनकारी युवक द्वारा गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान गंवा दी थी। काकासाहब शिंदे के पार्थिव शरीर का आज सुबह 11 बजे के करीब अंतिमसंस्कार किया गया। अंतिमसंस्कार के लिए शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे के खिलाफ घोषणा करते हुए आंदोलनकारियों ने धक्कामुक्की की। दरम्यान औरंगाबाद स्थित कायगांव में काकासाहब शिंदे के पार्थिव शरीर का अंतिमसंस्कार किया गया। काकासाहेब शिंदे के छोटे भाई अविनाश शिंदे ने अग्नि दी।

मराठा आरक्षण की मांग के लिए आंदोलन के दरम्यान औरंगाबाद में आंदोलनकारी युवक की गोदावरी नदी में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के निषेध के लिए मराठा क्रांति मोर्चा ने 24 जुलाई को महाराष्ट्र बंद की घोषणा की थी. मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक रविंद्र पाटि ने घोषणा की। काकासाहब शिंदे को शाहित घोषित किया जाए, उनके परिवार को 50 लाख नुकसान भरपाई दी जाए, हाईकोर्ट का निर्णय आने तक मेगा भरती रोकी जाए, स्थानिक अधिकारियों परकार्रवाई करे और मुख्यमंत्री इस्तीफा दे। ऐसी मांग मराठा क्रांति मोर्चा के आयोजकों ने की है। काकासाहब शिंदे के मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग मराठा संगठन ने की है।