झांसी में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, एक गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने पर सामने आयी घटना

लखनऊ | समाचार ऑनलाइन

देश में छेड़खानी, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिससे महिलाओं के सुरक्षा पर सीधे-सीधे सवाल खड़े होते है। उतर प्रदेश के झांसी जिले में एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आयी है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आयी।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में यह घटना घटी। जिसमे एक 16 साल की नाबालिग लड़की खेत में काम करने के लिए माँ से टिफिन लेकर अपने एक दोस्त के साथ बाइक में जा रही थी। बाइक जंगल के रास्ते से होते हुए गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों के समूह ने गाड़ी को रोक कर युवक के साथ मारपीट की और युवती को जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। वायरल वीडियो में तीन युवकों द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी करते दिखाई दे रहा है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद ही घटना की जानकारी मिली। इस वीडियो में तीन लोग दिख रहे है। जिसमे से एक की गिरफ़्तारी कर ली गयी है। बाकि के दो आरोपियों की जांच पड़ताल शुरू है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल पर 12 जुलाई घटना को घटना की बात सामने आयी। पुलिस ने एक की गिरफ़्तारी कर ली है। बाकि के दो आरोपी अब भी फरार है।