मराठा आंदोलन हुआ उग्र; भाजपा सांसद की गाड़ी में तोड़फोड़ दूसरे बड़े नेता के घर में सांप छोड़ने की धमकी

जालना। समाचार ऑनलाइन 

नौकरी और शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय का आंदोलन अब और भी उग्र बन गया है। सरकरी वाहनों, एसटी बसों के बाद आक्रोशित समुदाय ने जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाना शुरु कर दिया है। इस कड़ी में रविवार को धुले में रविवार को आंदोलनकारियों ने भाजपा सांसद हीना गावित के वाहन में तोड़फोड़ की। जब यह हमला किया गया तब गावित खुद अपने वाहन में थी। सौभाग्य से उन्हें इस तोड़फोड़ से कोई नुकसान नहीं पहुंचा, हांलाकि उनकी गाडी का काफी नुकसान हुआ है। वहीं आंदोलनकारियों द्वारा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे के घर में सांप छोड़ने की धमकी दिए जाने के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन दोनों घटनाओं से धुले और जालना में तनाव की स्थिति बनी है।

[amazon_link asins=’B075VVRB8K,B077XXRDJM,B01BKEZYBY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’55323cdb-98ad-11e8-bed2-b5a273187ad1′]

आये दिन उग्र बनते जा रहे मराठा आंदोलन की आंच अब जनप्रतिनिधियों खासकर सत्तादल के नेताओं तक पहुंचने लगी है। इसकी तपिश आज भाजपा सांसद हीना गावित तक भी पहुंची। आज जब वह धुले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से अपने वाहन में सवार होकर जा रही थी तब आक्रोशित आंदोलनकारियों ने उनका वाहन रोका और उस पर चढ़कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने बिगड़ते हालत पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया और 15 से 20  आंदोलनकारियों को हिरासत में भी लिया। इस घटना के बाद पुरे धुले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां जालना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। असल में बहुजन समाज पार्टी ने उनके घर में सांप छोड़ने की धमकी दी है। 20 सालों में उन्होंने मराठा समाज के लिए क्या योगदान दिया है? यह सवाल भी उठाया जा रहा है। बसपा ने एक अगस्त से जालना में शुरू मराठा समाज के आंदोलन का समर्थन किया है। इसकी घोषणा के साथ ही सांप छोड़ने वाली धमकी दी गई है, जिसके बाद से दानवे के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।