मराठा आंदोलन: मावल बंद का व्यापक असर, सुबह से नहीं खुले बाज़ार  

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन
मराठा आंदोलन के दौरान मावल बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सारे बाज़ार बंद हैं और प्रदर्शनकारी सड़कों पर घूम रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा गुरुवार को मावल बंद का ऐलान किया गया था। इसके मद्देनज़र व्यापारियों ने सुबह से ही बाज़ार बंद रखे। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-पुणे हाईवे पर सोमाटणे फाटा और कार्ला फाटा पर रास्ता रोको आंदोलन भी किया।
आरक्षण की मांग को लेकर किया जा रहा यह आंदोलन उस वक़्त हिंसक हो गया था, जब काकासाहब शिंदे नामक युवक ने इसके समर्थन में आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार और बुधवार के बाद आज भी हिंसक घटनाएं जारी हैं। मंगलवार और बुधवार को आंदोलनकारियों ने ठाणे और जोगेश्वरी में ट्रेनों को रोक दिया था। जिस वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इतना ही नहीं ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेनों पर पथराव भी किया था। इस आंदोलन के चलते सबसे परेशानी आम आदमी को उठानी पड़ रही है।
[amazon_link asins=’B00WTHJ5SU’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8b28bcbf-90a0-11e8-8d76-45b03271ba7f’]

मावल बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुणे-मुंबई हाईवे पर भी पुलिस तैनात है। प्रदर्शनकारी जगह-जगह टायर जलाकर आंदोलन कर रहे हैं।