मराठा क्रांति मोर्चा : बदनापूर में चक्काजाम, औरंगाबाद-जालना महामार्ग ठप

औरंगाबाद | समाचार ऑनलाइन  
कोल्हापुर में एसटी बस जलाया 
औरंगाबाद-जालना महामार्ग पर बदनापूर में मराठा क्रांति मोर्चा आरक्षण की मांग के लिए चक्काजाम आंदोलन किया जा रहा है।  जिसकी वजह से महामार्ग पर यातायात ठप हो गया है। मराठा क्रांती मोर्चा द्वारा मंगलवार को बुलाये गए ‘महाराष्ट्र बंद’ का आज तीसरा दिन है। आज सुबह साढ़े दस बजे से मराठा क्रांती मोर्चा की ओर से आरक्षण के मांग के लिए औरंगाबाद – जालना महामार्ग पर बदनापूर में चक्काजाम आंदोलन किया जा रहा है। जहाँ पर सैकड़ों आंदोलनकारी इकट्ठा हुए है।   जिसकी वजह से महामार्ग पर यातायात ठप हो गया है।  दोनों और से वाहनों की लंबी लाइन लग गयी है। जिससे वाहनों में मौजूद लोग परीशान है। कल महामार्ग पर बंद स्थगित करने के बावजूद भी आज मराठा क्रांति मोर्चा का हिंसक आंदोलन शुरू है। राज्य में जगह-जगह पर वाहनों की तोड़फोड़ व आगजनी शुरू है। कोल्हापुर में आंदोलनकारियों ने एक एसटी बस को आग के हवाले कर दिया।