मराठा आरक्षण: शाहू महाराज समेत इन प्रतिष्ठितों ने किया सरकार की मदद करने से इंकार!

पुणे। समाचार ऑनलाइन
आये दिन उग्र बनते जा रहे मराठा आरक्षण के आंदोलन के मद्देनजर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार सह्याद्रि अतिथिगृह में एक बैठक बुलाई है। इस मसले को सुलझाने के लिए सरकार ने मराठा समाज के कई प्रतिष्ठितों को आमंत्रित किया है। 11  बजे बुलाई गई भाजपा विधायकों की बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री मराठा समाज के प्रतिष्ठितों, विचारवंतों, कलाकारों, पूर्व न्यायाधीशों, आईएएस अधिकारीयों के साथ इस मसले का हल निकालने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और उनसे राय मशवरा लेंगे।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK,B076H74F8N’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4be41a49-9620-11e8-ac3c-57b8a1bca60f’]
मराठा आरक्षण के मसले पर हल निकलने के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस ने जिन प्रतिष्ठितों को आमंत्रित किया है उनमे कोल्हापुर के छत्रपति शाहू महाराज भी शामिल हैं। हांलाकि उनके साथ इतिहास संशोधक जयसिंग पवार, प्रतापसिंह जाधव ने इस बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि मराठा आंदोलनकारियों के साथ चर्चा करने के बाद इन तीनों ने भी बैठक में जाने से मना कर दिया है। राज्यभर में 58  मोर्चे निकालने के बाद भी मराठा समाज की भावनाओं को मुख्यमंत्री समझ नहीं पाए हैं, यह कहकर शाहू महाराज ने सरकार पर निशाना साधा है।
अगर सरकार की नींद इतने मोर्चों के बाद भी नहीं खुली तो हमारे इस बैठक में जाने से वे क्या मराठा समुदाय कि भावनाएं समझ पाएंगे? यह सवाल उठाते हुए उन्होंने इस बैठक में जाने से मना कर दिया है। इस बिच मुख्यमंत्री ने मराठा आरक्षण के मसले पर राय मशवरा करने के लिए अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के विधानसभा और विधानपरिषद के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने की सुचना दी गई है। बहरहाल मराठा आंदोलन के 16 वे दिन पर सकल मराठा ठोंक मोर्चा के समन्वयकों की भी आज मुंबई में बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मराठा आंदोलन की अगली दिशा तय की जाएगी।