चार किलो गांजे के साथ दबोचा गया अपराधी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ में अवैध रूप से गांजा बेचने आये एक शख्स को वाकड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार किलो 365 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है, जिसकी कीमत बाज़ार में 64 हजार रुपए के आसपास है। आरोपी का नाम चंदू प्यारअप्पा पुजारी है।

बुधवार देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस उप निरीक्षक हरीश माने को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए आने वाला है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कालाखड़क रोड पर पुलिस को आरोपी हाथ में थैली लिए संदिग्ध रूप से घूमता नज़र आया, जब पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वो भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने पीछा करने उसे दबोचा लिया। उसके पास से पुलिस ने चार किलो 365 ग्राम गांजा बरामद किया है। चंदू पुजारी ने पूछताछ में बताया कि वो गांजा बेचने जा रहा था, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वो कहाँ-कहाँ गांजा सप्लाई करता था।

[amazon_link asins=’B078FBL844,B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’55928116-961e-11e8-b4e3-4f9a50c7860d’]

इस कार्रवाई को वाकड़ पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सुनील पिंजन के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक हरीश माने,  रमेश गायकवाड़, बिभीषन कन्हेरकर, बापूसाहेब धुमाल, प्रमोद कदम, भैरोबा यादव, अशोक दुधवने, धनराज किरनाले, दादा पवार, विक्रम कुदल, विजय गंभीरे, श्याम बाबा, नितिन जंगजे, महमदन नदाफ मधुकर चव्हाण और विक्रांत गायकवाड़ ने अंजाम दिया।