मारिया सुसाईराज की गिरफ़्तारी पूर्व जमानत याचिका हाई कोर्ट ने ख़ारिज की 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – करोड़ों रुपए के आर्थिक लेनदेन मामले में दक्षिण की अभिनेत्री और मुंबई के नीरज ग्रोवर हत्याकांड की प्रमुख आरोपी मारिया सुसाईराज की मुंबई हाई कोर्ट ने गिरफ़्तारी पूर्व जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। नीरज ग्रोवर हत्याकांड में तीन वर्ष की सजा काटने के बाद जेल से बाहर आने के बाद मारिया ने अपने मित्र की मदद से अलग अलग तरह का लालच देकर छोटे छोटे व्यापारियों, उधोगपतियों को अपने जाल में फंसाना शुरू किया था। ठाणे पुलिस ने इस मामले में करीब 15 करोड़ रुपया के घोटाला प्रकरण में मारिया सहित अन्य 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले खुद की गिरफ़्तारी का अंदेशा लगने के बाद मारिया ने हाई कोर्ट में गिरफ़्तारी पूर्व जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर न्यायमूर्ति प्रकाश नाईक ने सुनवाई की। इससे पहले कोर्ट ने मारिया को 1 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी रकम जमा करने का आदेश दिया था। लेकिन यह रकम जमा नहीं करने की वजह से मारिया की जमानत याचिक ख़ारिज हो गई है