Mayor Murlidhar Mohol | पुणे के महापौर मोहोल ने नाना पाटोले पर की टिप्पणी; कहा- ‘इस्तीफा दें और येरवडा में भर्ती हों’

पुणे : Mayor Murlidhar Mohol | कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पाटोले (Nana Patole) का आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। मैं मोदी को मार सकता हूँ, गाली दे सकता हूँ और इसलिए मोदी मेरे खिलाफ प्रचार करने के लिए आया’ ऐसा विवादित बयान उन्होंने भंडारा की एक सभा में दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर अपशब्द का इस्तेमाल करनेवाला वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा (BJP) आक्रामक हो गई है। इस बयान पर पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) ने भी नाना पाटोले पर निशाना साधा है।

 

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा (Resignation) दें और येरवडा अस्पताल (Yerwada Hospital) में भर्ती हों; ऐसी जोरदार टिप्पणी मुरलीधर मोहोल ने की है। महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद का इस्तीफा दें और पुणे के येरवडा में भर्ती हों। आपकी बौद्धिक योग्यता और मानसिक स्थिति को देखते हुए यह उचित है। राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष होने के बाद भी प्रधानमंत्री के बारे में क्या बोलना है, इसका अंदाजा नहीं है क्या? ऐसा दुख भी उन्होने जताया।

 

इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पाटोले (Congress state president Nana Patole) की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यक्ता है। महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) खुद अपना ध्यान नहीं रख सकती है इसलिए नाना के इलाज की हम पहल करेंगे। उनके इलाज के लिए 1 हजार रुपये का मनी ऑर्डर करूंगा, ऐसी टिप्पणी जगदीश मुलीक ने की है।

 

साथ ही पाटोले के बयान अर्थात सूर्य पर थूकने की कोशिश… आज नाना पाटोले द्वारा दिए गया बयान बहुत ही निंदनीय है। उन्हें अपनी योग्यता देखनी चाहिए। पाटोले को विशेषज्ञों द्वारा मानसिक इलाज की जरूरत है, जल्द से जल्द मानसिक इलाज कराएं, ऐसा मुलीक ने कहा।

 

 

Anti Corruption Bureau Pune | रिश्वत लेते हुए इंदापुर का तलाठी बारामती  से  गिरफ्तार

Coronavirus Update | लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट; 2.38 लाख नए मामले, 310 मरीजों की मौत

Mumbai | मुंबई में जम्बो ऑक्सीजन प्लांट; अब एक दिन में डेढ़ हजार ऑक्सीजन सिलिंडर का होगा निर्माण