Pune Crime | पिंपरी में ब्यूटी पार्लर चलानेवाली 37 वर्षीय महिला का तीन साल से यौन शोषण

पिंपरी : Pune Crime | शादी का झांसा (Lure of Marriage) देकर लगभग 3 साल से 37 वर्षीय ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) चलानेवाली महिला का यौन शोषण (Sexual Abuse) करने की चौंकानेवाली जानकारी सामने आई है। आरोपी ने महिला से नगदी सहित ऑनलाइन पैसे लिए, उसके साथ ठगी (Fraud) भी की। इस मामले में सांगवी पुलिस थाने (Sangvi Police Station) में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज (FIR) किया गया (Pune Crime) है।

 

दीपक आत्माराम शेंडगे (Deepak Atmaram Shendge) (नि. भोसरी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में पीड़ित महिला ने सांगवी पुलिस थाने में शिकायत दी है। इस बारे में पुलिस  (Police) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा है। उसका ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय है। मेट्रीमोनियल साइट (Matrimonial Site) पर पीड़िता ने दूसरी शादी करने के लिए नाम रजिस्टर कराया था। इस वेबसाइट पर दीपक शेंडगे से पहचान हुई थी। उसके बाद शेंडगे ने पीड़िता का विश्वास जीता और समय-समय पर शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाया।

 

साथ ही अगल-अलग कारण देकर आरोपी ने पीड़िता (Victim) से एक लाख 90 हजार रुपये नगदी और 1 लाख 70 हजार रुपये ऑनलाइन लिए। इसके साथ ही तीन लाख रुपये के गहने भी लिए। उसके बाद पीड़िता ने पैसे और गहने आरोपी से मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। आरोपी ने कहा कि तुम्हारे अश्लील फोटो मेरे पास है। इन फोटो को परिवार को दिखाने की धमकी (Pune Crime) देते हुए ब्लैकमेल किया। आरोपी के इस हरकत से परेशान होकर अंत में महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बलात्कार के साथ ब्लैकमेल (Blackmail) और आर्थिक ठगी (Fraud) का मामला दर्ज किया।

 

 

Anti Corruption Bureau Pune | रिश्वत लेते हुए इंदापुर का तलाठी बारामती  से  गिरफ्तार

Mayor Murlidhar Mohol | पुणे के महापौर मोहोल ने नाना पाटोले पर की टिप्पणी; कहा- ‘इस्तीफा दें और येरवडा में भर्ती हों’