भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों की बैठक

 नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन 
भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद के बाद पहली बार दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने नई दिल्ली में बैठक की। बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगे को दिल्ली में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बात रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और चीनी रक्षा मंत्री के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू हुई।
[amazon_link asins=’B07B4LDV55′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d1c3f89d-a6db-11e8-b4ce-fd8e3b5db847′]
नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने भी भाग लिया। ऐसा कहा जा रहा की, इस साल अक्टूबर में भी ऐसी ही एक उच्चस्तरीय बैठक चीन में आयोजित की जा सकती है। हालांकि इसकी तारीख को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
इसी साल के अंत में भारत और चीन की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास भी प्रस्तावित है। इससे पहले चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि चीन और भारत के बीच सीमा विवाद का मुद्दा संवेदनशील है, लेकिन परिपक्व सोच और समझ के जरिए हम विवादित मुद्दों को सुलझा सकते हैं।