सड़क दुर्घटना में मर्चेंट नेवी ऑफिसर की मौत

औरंगाबाद | समाचार ऑनलाइन 
वालूज महानगर में टूव्हीलर और ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक का आज तड़के इलाज के दौरान मौत हो गयी।  मृतक का नाम घनश्याम वासुदेव आघाव (23, बकवालनगर, ता. गंगापूर ) है।
[amazon_link asins=’B07B68S1S5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8f22635c-9730-11e8-b1b2-9f2e97636a9e’]
मिली जानकारी के अनुसार, घनश्याम आघाव ईरान में मर्चेंट नेवी ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। वह 8 जुलाई को छुट्टी लेकर अपने गांव बकवाल नगर में आया था। गुरुवार रात वह औरंगाबाद-नगर महामार्ग पर टू व्हीलर (एम.एच.20 डी.क्यु.1359 ) से घर की ओर निकला था। इस दौरान रात 9 बजे के आसपास बजाज आॅटो कंपनी के पास पीछे से तेजी से आ रही ट्रक ( क्रमांक एम.एच.-19, जेड.1268 ) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान वह गभीर रूप से घायल हो गया।  बाद में घनश्याम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  लेकिन इलाज के दौरान उसका आज तड़के उसकी मौत हो गयी।
Attachments area