वित्त मंत्रालय ने किया जनधन दर्शक ऐप लॉन्च का फैसला

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन

वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ समीक्षा बैठक किये। जिसमे में उन्होंने कई बड़े फैसले लिए। लोगों की सुविधा के लिए नया मोबाइल एप जनधन दर्शक एप लॉन्च होगा। इस ऐप के जरिए बैंक ग्राहक पूरे देश में कहीं भी बैंक ब्रांच का पता देख सकेंगे। उनके एटीएम की जानकारी होगी। इसके अलावा इसमें आईएफएससी कोड की जानकारी होगी। इस एप में फीडबैक भी दिया जा सकेगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी देखी जा सकेगी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9c62a14e-c0d0-11e8-bfa4-1be3a9122b16′]

इसके अलावा मंत्रालय ने फाइनेंशियल इनक्लूजन इंडेक्स भी लॉन्च करने का फैसला लिया है। इस इंडेक्स में 3 चीजों पर ध्यान दिया जाएगा। इस इंडेक्स का जोर ये रहेगा की फाइनेंशियल इनक्लूजन की पहुंच कहां तक है। इसके अलावा फाइनेंशियल इनक्लूजन का उपयोग कैसा हो रहा है। ये इंडेक्स राज्यों के लिए लॉन्च होगा। आज वित्त मंत्रालय ने 21 सरकारी बैंकों के सीईओ के साथ बैठक के बाद ये एलान किए।

हिंजवड़ी थाने के एपीआई का कंट्रोल रूम में ट्रांसफर