नाबालिग को सहेली के पिता ने बनाया हवस का शिकार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के बिबवेवाडी में एक नाबालिग को उसकी सहेली के बाप ने हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के घर खेलने गई थी, उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप आनंदराव देवताले (40) है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, संदीप एक स्कूल में चपरासी है। उसकी बेटी और पीड़ित बच्ची सहेलियां हैं। पीड़ित अक्सर अपनी सहेली के घर खेलने जाती थी।

[amazon_link asins=’B075B67K4K’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’52a8c58a-a43e-11e8-8b16-edcd2534cc20′]

वारदात वाले दिन भी 13 वर्षीय पीड़िता सहेली के घर गई थी, लेकिन वो घर पर नहीं थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी संदीप उसे ज़बरदस्ती बेडरूम में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही उसने धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वो उसे जान से मार देगा। घटना के बाद से बच्ची काफी डरी सहमी रहने लगी थी। पड़ोसी को देखकर हमेशा घबरा जाती थी। किसी तरह बच्ची ने पड़ोसी की हरकत अपनी मां को बताई, उसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।