पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने भीमाशंकर में किए भोलेनाथ के दर्शन

पुणे | समाचार ऑनलाइन 

श्रावण का आज दूसरा सोमवार है, इस मौके पर सुबह से ही भीमाशंकर और शहर के अन्य शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिवालयों को फूल-मालाओं से सजाया गया है। शिव भक्त बेलपत्र और कच्चे दूध से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। आपको बता दें कि भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंग हैं।

[amazon_link asins=’B01GX5513Q’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d8e4dd11-a470-11e8-9d38-034602b30c53′]

कहा जाता है कि श्रावण के महीने में इन ज्योर्तिलिंगों के दर्शन भाग्यशाली और शुभ होते हैं। इस दिन शिवभक्त जल और कच्चे दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। जिसके बाद चंदन, फूल, बेलपत्र से शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाए जाते हैं, कहते हैं कि इससे वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। शिवजी का जलाभिषेक केवल तांबे या पीतल के लोटे से ही करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन कई जगहों पर भोलेनाथ की बारात निकालने की भी परंपरा है। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने भी सुबह भीमाशंकर जाकर भोलेनाथ के दर्शन किये।

[amazon_link asins=’B01GX5513Q’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a6ff8b2c-a43f-11e8-b8fc-3f6f8f8f209a’]

12 ज्योतिर्लिंगों मे से एक पुणे जिले के भीमाशंकर में भी सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी हैं। भीमाशंकर देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों मे से छठवां ज्योतिर्लिंग है इसलिए श्रावण माह में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं। ये हेमाडपंथी मंदिर 1200 साल पुराना है। इस मंदिर के पास शनि मंदिर भी बना है। इसका उल्लेख पुरानों में भी है। कहा जाता है कि, यहां पर भोले शिवलिंग से प्रकट हुए थे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरह से यहाँ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।