नाबालिग से बलात्कार करने वाला पुलिस काॅन्टेबल गिरफ्तार

गोवाः समाचार ऑनलाइन

घर सुरक्षित छोड़ देने का बहाना कर पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने की घटना सामने आयी है। यह घटना गोवा में घटी। इस मामले में एक पुलिस कर्मचारी सिद्धार्थ गोसावी और एक नाबालिक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से गोवा पुलिस विभाग में खलबली मच गयी है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, पुलिस काॅन्टेबल सिद्धार्थ गोसावी वास्को पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय में कार्यरत है। पीड़ित युवती को घर सुरक्षित छोड़ने के बहाने पुलिस कर्मचारी सिद्धार्थ गोसावी ने पोंडा ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद पीड़ित को घर में छोड़ा।
घटना के बाद पीड़ित युवती की माँ ने इस मामले में शिकायत दर्ज़ कराई। जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया। वही नाबालिग युवक को पुलिस ने बाल सुधारगृह दिया। आगे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।