झाड़ियों में ले जाकर नाबालिग के साथ किया रेप 

पालघर। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र के पालघर में एक बार फिर से हैवानियत की घटना सामने आयी है। जहां पर दो बाइक सवार आरोपी ने बैंक से घर जा रही एक नाबालिग लड़की को जबरन झाड़ियों में खींच कर ले गए और उसके साथ रेप की।  यह घटना शुक्रवार को पालघर के आदिवासी बहुल इलाके मोखदा तालुका के एक गांव के पास घटी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a22e57e8-c976-11e8-b21a-717390b97b29′]
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को शुक्रवार शाम हिरासत में ले लिया गया हैं। दोनों की उम्र 17 वर्ष हैं। दोनों आरोपी छात्र स्थानीय स्कूल में ही पढ़ते हैं। आरोपियों को आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं और यौन अपराधों अधिनियम से बच्चों के संरक्षण (पीओसीएसओ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
[amazon_link asins=’B019XSHB7O,B019FGR5ZC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ab7c644c-c976-11e8-a6ae-d128e3c2e21e’]

यह घटना तब हुई जब पीड़िता बैंक से वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में दोनों लड़कों ने पीड़िता को देखा। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों लड़कों ने उसे रोका और पूछा कि वह कहां जा रही है। फिर दोनों लड़की को जबर्दस्ती खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए जहां कथित तौर पर उसके साथ रेप किया गया। घटना के बाद इसकी जानकारी पीड़ित लड़की ने अपने घर वाले को दी।  बाद में लड़की के माता-पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई।

स्वाइन फ्लू की चपेट में आयी 10 साल की बच्ची