शिक्षा देने के बहाने छात्राओं से दुष्कर्म 

पुणे | समाचार ऑनलाइन

चाकण में शिक्षा देने के बहाने छात्राओं से दुष्कर्म कर धमकाने का मामला उजागर हुआ हैं। यह घटना चाकण परिसर के जिल्हा प्राथमिक स्कूल की है। छात्राओं से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक का नाम बालाजी लिंबाजी डोंबे है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’765949e5-c872-11e8-bd81-4fef309cb0af’]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेड़ परिसर के जिला प्राथमिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्राओं के साथ आरोपी अश्लील हरकतें किया करता था। आखिरकार कुछ छात्राओं ने मिलकर स्कूल की महिला शिक्षिका को यह बात बतायी। लेकिन स्कूल का नाम खराब होगा इस वजह से शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी और मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गयी।

[amazon_link asins=’B0756W2GWM,B07B7PTPB2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’da5301b6-c872-11e8-8c95-5f134f6519a0′]

पिम्परी चिंचवड़ : हॉर्न बजाने के चलते वाकड में युवक की पिटाई

स्कूल द्वारा कोई एक्शन न लेने पर आखिरकार छात्राओं ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और पुलिस स्टेशन में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिक्षक के खिलाफ पॉस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत दर्ज करने के बाद चाकण पुलिस घटना की जांच में जुटी है।