विराट ने जड़ा “विराट” शतक, पंत चुक गए   

राजकोट | समाचार ऑनलाइन

वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने अपना शानदार शतक पूरा कर लिया है। विराट ने यह शतक 184 गेंदों में बनाया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके जड़े। यह उनके टेस्ट करियर का 24वां शतक है। इस शतक के साथ ही विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’334d3e4e-c871-11e8-9f8e-bbf8c7ce960a’]

सबसे तेज 24 शतक –

अब विराट सबसे कम मैच (72) में 24 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ग्रेग चैपल (87 मैच), मोहम्मद यूसुफ (90), जावेद मियांयाद (124) को पीछे छोड़ा दिया। हालांकि, पारियों के मामले में कोहली (123) ब्रेडमेन से पीछे हैं। उन्होंने सिर्फ 66 पारियों में 24 टेस्ट शतक लगाए थे। इसके साथ-साथ भारत के लिए भारतीय पिचों पर खेलते हुए उन्होंने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इतने रन उन्होंने 53 पारियों में बनाए हैं।

कटौती के बाद पुणे में पेट्रोल @ 86.81 रुपये

[amazon_link asins=’B079WXTX7J,B00UJCP702′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7edaa2ec-c870-11e8-a569-c5891aa1e53c’]

सबसे कम टेस्ट पारियों में 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय –

विराट कोहली  ने यह मुकाम 53 परियों में पूरा किया।  वही चेतेश्वर पुजारा 53, सचिन तेंदुलकर 55, मोहम्मद अजहरुद्दीन 56 परिया में पूरा किया।  भारतीय सरजमीं पर सबसे कम पारियों में 1 हजार और 2 हजार रन बनाने के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन सबसे आगे हैं। उन्होंने 13 पारियों में 1 हजार और 33 पारियों में 2 हजार रन भारतीय धरती पर पूरे किए थे,  लेकिन 3 हजार रन सबसे तेजी से बनाने के मामले में विराट सबसे आगे निकल गए हैं।

[amazon_link asins=’B00IE3A2F8,B0758J4LGH’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

कल का दिन टेस्ट मैच में डेब्यू करने युवा पृथ्वी शॉ के नाम रहा। उन्होंने शानदार 134 रन की पारी खेली थी। वही आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया। हलाकि वह अभी भी क्रिच पर मौजूद है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 119. 4 ओवर में 5 विकेट पर 511 रन बना लिए थे। इस मैच में रिषभ पंत शतक से चूक गए।  84 गेंदों में उसने शानदार 92 रन बनाकर आउट हो गए।  इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए।