महिला की अश्लील तस्वीरें निकालकर वायरल करने की धमकी

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर में आए दिन महिलाओं से मारपीट के मामले सामने आ रहे है। पिंपरी चिंचवड़ परिसर की एक महिला ने अपने पति तथा ससुरालवालों पर दहेज मांगने को और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि, उसका पति उसे मायके से पैसे लाने पर मजबूर करता था और ऐसा नहीं करने पर उसे मारता था। इस मामले में पीड़ित महिला ने पति समेत पांच लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e3ba54f6-c86d-11e8-98bf-73ad3b13cfbc’]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साल 2011 से पीड़ित महिला की शादी हुई थी जिसके बाद वह पति और परिवार वालो के साथ ही रह रही है। लेकिन कुछ दिनों से पीड़ित के साथ ससुरालवालों और पति ने ज्याति करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने अपने पति द्वारा मायके से पैसे लाने की मांग करने और उससे मारपीट करने की जानकारी पुलिस को दी।

कॉमेडियन पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

महिला के ससुराल वालों ने 10 लाख रुपए की मांग की थी, जिसमे से पीड़िता के पिता ने 3 लाख और सोने के जेवर दिए थे। इसके बावजूद पैसे की मांग को लेकर पति महिला से रोज मारपीट किया जाता था।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B01FM7GGFI,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eeca5d5d-c86d-11e8-b5d1-4be0a6e0b51d’]

वही महिला का देवर महिला के अश्लील फोटो निकाल कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। पीड़ित महिला की एक चार साल की बच्ची है और ससुरालवाले उसे भी जान से मारने की धमकी देते थे। आखिरकार इन सब से तंग आकर महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस जांच में जुटी है।