मानसून एक्सप्रेस निकली, 10 जून को महाराष्ट्र पहुंचेगा मानसून; मौसम विभाग का अनुमान

मुंबई: मानसून ने अब अपने सफर की शुरुआत कर दी है। मानसून 21 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण भाग, निकोबार तट, अंडमान के समुद्र का दक्षिणी भाग और अंडमान के समुद्र के उत्तरी भाग में प्रवेश किया है। मौसम ने साथ साथ दिया तो मानसून का अगला सफर इसी रफ्तार से रहा तो मनसून 1 जून को केरल और 10 जून को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा, यह अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

अरब सागर में उठा ताउते चक्रवात पूरी तरह से थम गया है। हालांकि इसका प्रभाव अभी भी मुंबई के साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। वही कुछ जगहो पर हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को बादल में कमी आई थी। मुंबई में कुछ जगहो पर धूप भी निकली थी। अब एक बार फिर से मौसम में हुए बदलाव के कारण गर्मी बढ़ गई है।

अगले 48 घंटो में मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण पूर्व भाग, अंडमान का पूरा समुद्र, अंडमान और निकोबार द्वीप के साथ बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आएगा। यह संभावना भारतीय मौसम विभाग ने जताया है।