पिंपरी चिंचवड़ के सांसद, विधायकों के द्वार पर मराठा आंदोलन 

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
आरक्षण की मांग को लेकर उग्र हो चले मराठा समुदाय के आंदोलन की आंच जनप्रतिनिधियों तक पहुंचने लगी है। मराठा क्रांति मोर्चा ने राज्यभर के सांसदों और विधायकों के घर के सामने धरना देना शुरू किया गया है। बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा के रडार पर पिंपरी चिंचवड़ शहर के सांसद और विधायक भी आ गए। सुबह आठ बजे राज्यसभा में भाजपा के सांसद अमर साबले के घर के सामने धरना आंदोलन और घंटानाद से इसकी शुरुआत की गई। उसके बाद शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे, विधायक गौतम चाबुकस्वार, भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप, महेश लांडगे के घरों के सामने धरना और घंटानाद आंदोलन किया गया।
 [amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’135728f0-9ad9-11e8-a3a5-1bb7686bb725′]
नौकरी और शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय बीते कुछ दिनों से लगातार अलग- अलग तरीके से आंदोलन कर रहा है। राज्यभर शुरू मराठा आंदोलन को कई जगहों पर हिंसक मोड़ भी मिला। कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी, हिंसा की घटनाएं भी घटी हैं। वहीं अब तक करीबन दस लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर मौत को गले लगा लिया है। फ़िलहाल पुरे राज्य में 9 अगस्त क्रांति दिवस पर मुंबई में किये जाने वाले राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारियां शुरू है। इस आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से करने और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, आगजनी या हिंसा की घटनाओं से बचने की अपील मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयकों ने की है।
मराठा क्रान्ति मोर्चा द्वारा बुधवार की सुबह आठ बजे राज्यसभा में भाजपा के सांसद अमर साबले के घर के सामने धरना आंदोलन और घंटानाद आंदोलन की शुरुआत की गई। उसके बाद दोपहर तक थेरगांव में शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे, पिंपरी में विधायक गौतम चाबुकस्वार, पिंपले गुरव में भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप और भोसरी में महेश लांडगे के घरों के सामने धरना और घंटानाद आंदोलन किया गया। मराठा क्रांति ओरछा के रडार पर अब तक मराठा आंदोलन के मुद्दे पर भाजपा सरकार को निशाना बनानेवाले राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार भी आ गए हैं।मराठा आरक्षण के मुद्दे पर दोहरी भूमिका अपनाने का आरोप लगते हुए मराठा मोर्चा ने कल (गुरुवार) बारामती के शारदानगर में शरद पवार के निवास स्थान के बाहर धरना देने का ऐलान किया है।