Mumbai Crime | मुंबई में नाबालिग लड़की से रेप कर फरार; हनीट्रैप का इस्तेमाल कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : Mumbai Crime |  16 वर्षीय नाबालिग लड़की का बलात्कार (rape) कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने हनीट्रैप (honeytrap) के जरिए गिरफ्तार (Arrested) किया है। नालासोपारा इलाके की तुलिंज पुलिस (Tulinj Police) ने बेहतरीन काम किया है। संबंधित आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस को परेशान (Mumbai Crime) कर रहा था। वह भी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसलिए तुलिंज पुलिस ने महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से हनीट्रैप का जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज सारसद के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले 16 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। तुलिंज पुलिस ने फरार आरोपी सूरज की कई जगहों पर तलाश की। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। तुलिंज पुलिस ने पालघर और ठाणे में सूत्रों को सक्रिय किया। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। आरोपी लगातार अपना मोबाइल ऑन व ऑफ कर रहा था और पुलिस को गुमराह कर रहा था।

इसलिए तुलिंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अनोखी चाल चली। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। तो पुलिस ने महिला पुलिस की मदद से आरोपी को अपने हनीट्रैप के जाल में फंसाया।

सोशल मीडिया के जरिए महिला पुलिस के संपर्क में आने के बाद वह महिला से मिलने ठाणे के आनंद नगर इलाके में आया था। इस बीच तुलिंज पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया है। तुलिंज पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Crime News | डोंबिवली के बाद कल्याण में दुष्कर्म, 8 साल की बच्ची का शिक्षक ने किया यौन शोषण