Thackeray Government Big Decision | महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 8 घंटे की होगी ; राज्य सरकार का बड़ा निर्णय 

मुंबई (Mumbai News), 24 सितंबर : महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने महिला पुलिस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय (Thackeray Government Big Decision ) लिया है। राज्य की महिला पुलिस की ड्यूटी 12 घंटे  की बजाय 8 घंटे की होगी।  यह जानकारी राज्य के पुलिस महासंचालक संजय पांडे (Director General of Police Sanjay Pandey)ने दी है।  इस निर्णय की  महिला पुलिस दवारा प्रशंसा की जा रही है।  सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) ने भी राज्य सरकार (State Government) दवारा लिए निर्णय (Thackeray Government Big Decision) पर ट्विटर के जरिये आभार जताया है।

 

सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा, महाराष्ट्र सरकार ने महिला पुलिस कर्मियों (Lady police) की ड्यूटी 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने का निर्णय लिया है।  यह बेहद अच्छा निर्णय है।  इसके कारण अधिकांश महिला पुलिस कर्मचारी परिवार और नौकरी में अच्छा तालमेल बिठा पाएगी।  यह निर्णय लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) और गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Home Minister Dilip Walse Patil) और पुरे मंत्रिमंडल के प्रति आभार जताती हूं

अमरावती पुलिस कमिश्नर आरती सिंह (Amravati Police Commissioner Aarti Singh) ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने कहा कि महिला पुलिस की ड्यूटी में चार घंटे की कटौती से राहत मिली है।  महाराष्ट्र (Maharashtra) महिला व बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर (Yashomati Thakur) ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।

महिला पुलिस की ड्यूटी 8 घंटे का करने को लेकर नागपुर (Nagpur) शहर में प्रायोगिक तौर पर 8 घंटे की ड्यूटी का कार्यक्रम शुरू किया गया था।  इसके बाद पुलिस महासंचालक से इस निर्णय पर विचार करने का सुझाव दिया गया था।  पुणे ग्रामीण पुलिस (Pune Rural Police) ने भी महिलाओं के लिए 8 घंटे की ड्यूटी की शुरुआत की थी।