Mumbai Crime | कल्याण में शराब पीने से इंकार करने पर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार 

 

कल्याण , 18 सितंबर : Mumbai Crime | अजय झल्ले रावत (उम्र 24 ) नामक युवक के साथ  दो हमलावरों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।  यह घटना 4 सितंबर की सुबह 4 बजे पश्चिम के अहिल्याबाई चौक में घटी थी।  अजय की रविवार को हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत (Mumbai Crime) हो गई।  इस मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार (arrest) किया गया है।  यह कार्रवाई बाजारपेठ पुलिस (marketpeth police) ने की है।  रात के वक़्त शराब पीने से मना करने की वजह से अजय को दोनों ने डंडे से पीटा था।  इस हमले में उसकी मौत हो गई है।

इस मामले में सुनील चौधरी (उम्र 27 ) और लुटो महलहार (उम्र 26 ) को गिरफ्तार किया गया है।  दोनों तिलक चौक, रामवाड़ी परिसर के रहने वाले है।  दोनों मूल रूप से झारखंड के है।  अजय से दोनों ने शराब की मांग की थी।  लेकिन अजय ने इंकार कर दिया।  इसी बात के गुस्से में दोनों ने डंडे से उसकी पिटाई की थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और अब उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।  इस मामले में अपराध का कोई सबूत नहीं होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार करने में बाजारपेठ पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर (क्राइम ) राजेंद्र अहिरे और उनकी टीम को कामयाबी मिली है।  मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर तिलक चौक के एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जाल बिछाकर बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  यह जानकारी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर यशवंत चव्हाण ने दी है।

Pune | अजीत पवार जल्द बड़ा धमाका करेंगे? भाजपा को जोरदार झटका देने की तैयारी 

Pune | राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (ajit pawar) ने आगामी मनपा चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण बयान दिया है।  पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के चुनाव में अब महज कुछ ही महीने बचे है।  पुणे (Pune) के कई भाजपा (BJP) नगरसेवक के संपर्क में होने का दावा अजीत पवार ने किया है।  ऐसे में मनपा चुनाव से पहले ही अजीत पवार भाजपा को झटका देंगे क्या ? इस पर सबकी नज़रें टिकी है।