Mumbai Cruise Drugs Case | किरण गोसावी ने फिरौती वसूलने के लिए बनाया था बड़ा प्लान, मुंबई पुलिस SIT की जांच में हुआ खुलासा 

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई क्रूज ड्रग्ज मामले (Mumbai Cruise Drugs Case) में बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) इस मामले में किरण गोसावी (Kiran Gosavi) के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।  फ़िलहाल मुंबई पुलिस की एसआईटी (Mumbai Police SIT) इस मामले में वसूली के आरोपों की जांच कर रही है।  इसमें एनसीबी (NCB) के साथ व्यक्तिगत  गवाह पर वसूली का आरोप लगाया गया है।  एसआईटी की  जांच में यह बात सामने (Mumbai Cruise Drugs Case) आई है कि कुछ लोग एनसीबी के नाम का इस्तेमाल कर वसूली करते थे।  प्रभाकर साइल ने मुंबई पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया था।  इस दौरान उन्होंने अपने जवाब में मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी।

इस मामले के गवाह किरण गोसावी (Kiran Gosavi) पर केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।  साथ ही सैम डिसूजा (Sam D’Souza) पर भी केस दर्ज किया जाएगा।  इन दोनों के खिलाफ मुंबई पुलिस दवारा फिरौती और ठगी (Fraud) का केस दर्ज किया जाएगा।  प्रभाकर साइल दवारा भी दर्ज शिकायत के आधार पर केस दर्ज किये जाने की जानकारी सामने आई है।


मुंबई पुलिस SIT जांच में बड़ा खुलासा

किरण गोसावी ने खुद की पहचान एनसीबी अधिकारी (NCB Officer) के रूप में बताई थी।  यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।  ऐसा माना जा रहा है गोसावी ने यही पहचान पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) को भी बताई थी।  उसने पैसे वसूलने के लिए झूठी पहचान बताई थी।  अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इसमें किसी भी एनसीबी अधिकारी के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।


पूजा ददलानी का बयान काफी महत्वपूर्ण

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने पूजा ददलानी को पूछताछ के लिए समंस भेजा था।  लेकिन पूजा ने ख़राब स्वास्थ्य का हवाला देकर मुंबई पुलिस से वक़्त मांगा है। पूजा ददलानी के शुक्रवार को पूछताछ के लिए आने की संभावना है ।  उनके बयान से और खुलासा होने की संभावना है।  इस दौरान मुंबई पुलिस एसआईटी टीम (Mumbai Police SIT Team) एनसीबी अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।

शाहरुख़ की मैनेजर पूजा ददलानी की गाड़ी CCTV में कैद

तीन दिन पहले फिरौती के आरोप की जांच करने वाली मुंबई पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) हाथ लगी  है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की एसआईटी टीम को मिला यह सीसीटीवी फुटेज लोअर परेल परिसर का है।  इस सीसीटीवी फुटेज में शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) की नीले रंग की मर्सिडीज कार नज़र आ रही है. जहां पर यह कार नज़र आ रही है वहां पर 25 करोड़ की फिरौती की डील होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की मर्सिडीज दिख रही है।  इसके  पास ही एक इनोवा कार नज़र आ रही है।  पुलिस को संदेह है कि यह कार गवाह किरण गोसावी की है।  इस सीसीटीवी के आधार पर अब मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Mumbai Cruise Drugs Case | उस सेल्फी से हुआ पर्दाफाश, ड्रग्स मामले में कैसे हुई वसूली ? मुंबई पुलिस की SIT जांच में खुलासा