मुंबई : वर्षा बंगला खाली करने के लिए फडणवीस परिवार ने शुरू की ‘पैकिंग’, अब है नए घर की तलाश !

मुंबई: समाचर ऑनलाइन– शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह अब मुख्यमंत्री के आवास, ‘वर्षा’ बंगले में रहेंगे। इसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को अब यह बंगला खाली करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि फडणवीस की पैकिंग शुरू हो गई है और घरेलू सामानों को शिफ्ट करने किए लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ियाँ ‘वर्षा’ बंगले पर पहुंच रही हैं। इस बीच, खबर आई है कि वे मुंबई में अपने लिए एक नया घर खोज रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने गुरुवार से ही ‘वर्षा’ बंगला खाली करने की शुरुआत कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में, फड़नवीस और उनके परिवार ने मुंबई में रहने की योजना बनाई है। इसलिए फडणवीस मुंबई में एक नए घर की तलाश कर रहे हैं। फडणवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में एक उच्च पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी भी मुंबई के एक स्कूल में भी पढ़ रही है।

बता दें कि फडणवीस अक्टूबर 2014 को मुख्यमंत्री बनने के बाद नागपुर से मुंबई आए थे। फडणवीस,  नागपुर के दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुने गए थे,. फ़िलहाल उन्हें विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है और नई विधानसभा में वे विपक्षी नेता की भूमिका अदा करेंगे.