Mumbai Police | महाराष्ट्र : मुंबई में 8 वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे 727 पुलिस अधिकारियों का मुंबई के बाहर होगा ट्रांसफर! 

 

मुंबई (mumbai news) 30 जून : पिछले कई दिनों से मुंबई पुलिस (mumbai police) की छवि पर कुछ दाग लगते नज़र आ रहे है। परमबीर सिंह (param bir singh) के लेटर बम, उससे पहले एंटीलिया (antilia case) के बाहर मिले विष्फोटक और इसमें सचिन वाझे (Sachin Vaze) सहित अन्य कई पुलिस वालों के हाथ होने, मनसुख हिरेन (Mansukh Hiran murder case) की हत्या मामले से लेकर एनकाउंटर स्पेसलिस्ट प्रदीप शर्मा (encounter specialist Pradeep Sharma) की हुई गिरफ़्तारी, इन सभी में मुंबई पुलिस (mumbai police) को लेकर संदेह का वातावरण तैयार हुआ।  अब राज्य के पुलिस महासंचालक संजय पांडे (Sanjay Pandey) ने बड़ा निर्णय लिया है।  मुंबई पुलिस विभाग (mumbai police) में 8 वर्षों से अधिक समय तक सेवा देने वाले पुलिस इंस्पेक्टर, अस्सिटेंट इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का मुंबई के बाहर ट्रांसफर किया जाएगा।

एक ही वक़्त में 727 अधिकारी जाएंगे मुंबई के बाहर

मुंबई पुलिस विभाग में कई अधिकारी ऐसे है जो लंबे समय से मुंबई में अपनी सेवाएं दे रहे है।  इनका आंकड़ा करीब 727 तक हैं।  पुलिस महासंचालक संजय पांडे दवारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब ये 727 अधिकारी एक ही वक़्त में मुंबई से ट्रांसफर होकर बाहर जाएंगे।
इसे मुंबई पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
इन अधिकारियो को अपने पसंद के तीन जिलों को ट्रांसफर के चुनने का निर्देश दिया गया है।
इन तीन में से एक जिले को उनका मूल जिला रखने की छूट भी दी गई है।

नवी मुंबई, ठाणे और पुणे में होगा अमल

यह जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई शहर के लिए जो निर्णय लागू किये गए है।
वह निर्णय नवी मुंबई, ठाणे और पुणे शहर पर भी लागू होगा।  ऐसे में तीन शहरों के पुलिस इंस्पेक्टर, सहायक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : 

Maharashtra : ‘शरद पवार का राज्य सरकार पर कोई नियंत्रण नहीं’

महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद गाड़ी चलाकर HN रिलायंस अस्पताल पहुंचे, कुछ गंभीर बात तो नहीं?