अनोखे तरीके से जागरुकता फैला रही मुंबई ट्रैफिक पुलिस

मुंबई : सुपरहिट मराठी फिल्म “सैराट” का हिंदी रिमेक “धड़क” का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया। ऑडियंस की तरफ से ट्रेलर का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार जान्हवी कपूर और इशान खट्टर हैं। ट्विटर पर हमेशा से ही मुंबई पुलिस का अपना क्रिएटिव्हिटी दिखाई देता रहा हैं। मुंबई पुलिस ने इस बार बॉलीवुड फिल्म धड़क के एक डॉयलॉग को हथियार बनाते हुए ट्रैफिक सिगनल पर जागरुकता फैलाने का कोशिश किया।
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। जिसमे “धड़क” फिल्म का एक डायलॉग हैं। जिसमे जान्हवी कपूर की एक फोटो ट्रैफिक सिगनल पर हैं। धड़क फिल्म के ट्रेलर में एक सीन है जिसमे जान्हवी कपूर इशान खट्टर को एक डायलॉग बोलती है “क्या नाटक कर रहा है, मुझे देख क्यो नहीं रहा ?” इस डायलॉग को वाहन चालकों में ट्रैफिक सिगनल पर जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से इस्तेमाल किया हैं।

ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए एक फोटो के साथ कॅप्शनही दिखाया गया हैं। जिसमे कहा गया है कि, “ट्रैफिक सिगनल को देकर कर अनदेखा ना करे। ट्रैफिक सिगनल को पालन करना आवश्यक हैं”।

यह फोटो ट्विटर पर फेमस होने के बाद जान्हवी कपूर और इशान खट्टर ने इस फोटो को अपने-अपन इंस्टा पर पोस्ट किये हैं । मुंबई पुलिस द्वारा ट्रैफिक सिगनल पर जागरूकता फैलाने के लिए उपयोग किया गया फोटो अब सोशल मीडिया पर सभी जगह फेमस हो रहा हैं।