शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर चौकीदार ने कर दी हत्या

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन  
महिला द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर चौकीदार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में 6 अक्टूबर को घटी थी। इस मामले में पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि,  जब महिला ने चौकीदार और उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तब चौकीदार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी।  इस मामले में 40 वर्षीय आरोपी सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c1dcc274-cb07-11e8-87c0-7fa81baf5bb3′]
पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि,  पूछताछ में सुशील ने स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उन दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने कहा कि सह-आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई है।
[amazon_link asins=’B010M5MORO,B00NXFQ9XQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cb28ac2f-cb07-11e8-9128-4f92a80437a5′]
गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को विवेक विहार इलाके में एक खाली घर के पास महिला का शव मिला था और मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी के तौर पर हुई थी।