दो लाख की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार 

अहमदनगर | समाचार ऑनलाइन
दो लाख रुपए के रिश्वत लेते जिला अधिकारी कार्यालय के आपूर्ति विभाग के निरीक्षक तथा नायब तहसीलदार को एंटी कॉरप्शन विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।  यह कारवाई गुरूवार शाम घटी।  घटना के बाद से जिला में खलबली मच गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार,  नितीन गर्जेे आपूर्ति निरीक्षक तथा नायब  तहसीलदार का नाम है।  गर्जे द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी कॉरप्शन के पास दर्ज़ की गयी थी।  जिसके बाद एंटी कॉरप्शन की टीम ने द्वारा जाल बिछाकर सरकारी पंचासमक्ष मिलिंद गर्जे को 2 लाख रुपए के रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गर्जेे  के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज़ कर लिया है।  पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।  यह कारवाई जिला अधिकारी कार्यालय के आपूर्ति विभाग में की गयी।  जिसके बाद जिला अधिकारी कार्यालय सहित पुरे जिले में खलबली मच गयी है।