पिंपरी चिंचवड़ युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र बनसोडे

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों का हालिया चुनाव संपन्न हुआ। नागपुर में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद घोषित नतीजों के अनुसार पिंपरी चिंचवड़ शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र बनसोडे निर्वाचित हुए हैं। वे पहले युवक कांग्रेस के ही मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष थे। वहीं दिव्यांग प्रवर्ग से पिंपरी चिंचवड़ के मयूर जैसवाल प्रदेश काँग्रेस के महासचिव चुने गए।
[amazon_link asins=’B078BNQ313′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’57a15ebe-b8fd-11e8-b1e3-3bfbea1a9be7′]
पिंपरी चिंचवड़ के तीनों विधानसभा क्षेत्रवार अध्यक्षों का भी निर्वाचन हुआ है। इसमें पिंपरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर हीराचंद जाधव, चिंचवड़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर सन्देश बोर्डे और भोसरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर नासीर चौधरी का समावेश है। शहर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर शशिकांत शिंदे, महासचिव पद पर करण गिल, अनिकेत अरकडे, कुंदन कसबे, डॉ. स्नेहस खोब्रागडे, विरेंद्र गायकवाड, रौनक तावडे, इब्राहिम चौधरी, गौरव चौधरी, चिंचवड विधानसभा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर सौरभ शिंदे का निर्वाचन हुआ है।