पुणे में फोर्ड कार ने 11 लोगों को उड़ाया

पुणे समाचार ऑनलाइन

पुणे के बिबवेवाडी इलाके में एक फोर्ड कार द्वारा 11 लोगों को उड़ाने की घटना घटी। यह घटना आज शाम को 7 बजे के करीब घटी। सड़क के किनारे पार्क एक फोर्ड कार अचानक चल पड़ी और राह चलते लोगों को उड़ा दिया। इस घटना में 8 लोग मामूली रुप से घायल हुए हैं।
[amazon_link asins=’B00TFGWAA8,B01FXJI1OY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’091e48c7-b903-11e8-97b3-e730928ff729′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एक 40 वर्षीय शख्स को कार सहित हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी। कुछ समय के लिए नागरिकों में भगदड़ मच गई थी। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर कार सहित ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने इस मामले में अंबुज कुमार सूरजचंद्र सिन्हा को हिरासत में लिया है।

अंबुज सिन्हा अपनी पत्नी के साथ अप्पर इंदिरा नगर इलाके में आए हुए थे, भगवान की पूजा करने के लिए फूल लेना चाहते थे। एक फूलवाले की दुकान के पास कार को पार्क किया गया था, कार से नीचे उतरकर उनकी पत्नी फूल लेने के लिए गई थी। अंबुज सिन्हा भी अपनी पत्नी के पीछे पीछे फूल वाले दुकान के पास चले गए। कार का हैंड ब्रेक और न्यूट्रल पर गिअर डालना भूल गए थे। कार उतार में पार्क करने की वजह से अपने आप चलने लगी थी, कार के सामने जो भी पादचारी आए वे कार की चपेट में आ गए। इस घटना में दो से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं और बाकी मामूली रुप से घायल हुए हैं। इस घटना में चार से पांच महिला भी घायल हुई हैं। घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भरती किया गया है।
[amazon_link asins=’B01MSYQWNY,B07DFL5NML’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0e3932b5-b903-11e8-909e-771bf0083cb3′]

घटनास्थल के पास में ही पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस घटना में तीन से चार गाड़ियां भी डेमेज हुई है। घायलों में उषा विश्वकर्मा, मिनाक्षी बिराजदार, लक्ष्मी बिराजदार गंभीर रुप से घायल हुई हैं। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।