56 इंच छाती पर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने उठाये 56 सवाल 

मुंबई। समाचार ऑनलाइन  

राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर ’56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री से 56 सवाल’ मुहिम चला रखी है। राष्ट्रवादी के 16 नेताओं ने ट्विटर के माध्यम से सवाल किया है कि कितने लोगों के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराएं, 56 इंच के छाती वाले जवाब दो, जैसे सवाल उठाये हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं द्वारा एक ही समय पर एक ही सवाल पूछे जाने को भाजपा ने कॉपी-पेस्ट घोटाला करार दिया है। वहीं राष्ट्रवादी ने ध्यान भटकाने की कोशिश की बजाय सवालों के जवाब देने की चुनौती दी है।

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00NLASVBQ,B00MIFJMZE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7f7c414c-b338-11e8-8dbf-7df14d286e24′]

राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाई जा रही ’56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री से 56 सवाल’ मुहिम पर भाजपा ने कहा है कि, राष्ट्रवादी के 16 नेताओं के ट्विट में कॉमा, मात्रा के साथ-साथ फोटो, समय और तिथि एक ही है। भाजपा ने सवाल उठाया कि क्या ये सारे ट्विट किसी एक मशीन से किए जाते हैं या फिर सारे नेता तय समय पर एकत्र होकर ट्विट करते हैं या फिर ये सारे हैंडल एक ही व्यक्ति उपयोग करता है और वह एक ही समय पर ट्विट करता है? भाजपा के इस ऐतराज पर राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि भाजपा को इधर-उधर की बातें करने के बजाए पहले देश की जनता के मन में जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब देना चाहिए।