15 हजार की रिश्वत लेते महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पुणे समाचार

नवी मुंबई में केस दर्ज नहीं करने को लेकर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो ने महिला पुलिस सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस को रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर से पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। पुष्पा कृष्णाजी देशमुख (ब.न. 1009, एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन)  महिला पुलिस सिपाही का नाम है। इस मामले में 26 वर्षीय शख्स ने शिकायत की थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायत कर्ता के खिलाफ केस दर्ज नहीं को लेकर 35 हजार रुपए की मांग, समझौता करने के बाद 15 हजार में बात पक्की हुई। यह जानकारी शिकायत कर्ता ने  को दी। जाल बिछाकर महिला पुलिस को रिश्वत लेते हुए नवी मुंबई एन्टी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया।