गढ़चिरोली में सी-60 कमांडो बल पर नक्सली हमला : 3 जवान घायल

गढ़चिरोली : समाचार ऑनलाईन – गढ़चिरोली में मतदान खत्म होने के बाद लौट रहे सी-60 कमांडो बल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें 3 जवान घायल हो गये। एटापल्ली तहसील के पुलसलगोदी में यह घटना घटी। गढ़चिरोली में बुधवार व गुरुवार के बीच नक्सलियों ने 3 वारदातों को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी-60 कमांडो बल के जवान मतदान प्रक्रिया के बाद बेस कैंप पर लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी से ब्लास्ट कर फायरिंग शुरू की। इस हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया।
वायुसेना के हेलीकॉप्टर पर भी फायरिंग इसके अलावा नक्सलियों ने इसी क्षेत्र में पोलिंग पार्टी को लाने गये वायुसेना के एमआई-70 हेलिकॉप्टर पर भी फायरिंग की। राहत की बात है कि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। गुरुवार की सुबह 11।30 बजे नक्सलियों ने वाघेझरी में एक मतदान केंद्र के पास बारूदी सुरंग बिछाकर ब्लास्ट किया। बुधवार को एटापल्ली तहसील में जांभिया गट्टा के पास आईईडी धमाका किया था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था। चुनाव के दौरान दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया, लेकिन जनता ने इसकी परवाह किये बिना वोटिंग की।