गाँधी जयंती पर राष्ट्रवादी कांग्रेस का मौन आंदोलन 

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल तत्व सत्य, अहिंसा और शांति के बिल्कुल विपरीत यानी असत्य, अहिंसा और अशांति के तत्व पर भाजपा सरकार कार्यरत है। हर स्तर पर विफल भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा मंगलवार को मौन आंदोलन किया गया। इस कड़ी में पार्टी की पिंपरी चिंचवड़ इकाई द्वारा पिंपरी की खरालवाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय के सामने सुबह नौ से 12 बजे तक मौन धारण किया गया। पार्टी के शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे के हाथों महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यह आंदोलन किया गया। इस आंदोलन के जरिये राष्ट्रवादी कॉंग्रेस ने भाजपा के असत्य: राफेल बनाने की क्षमता नहीं, हिंसा: सनातन जैसे संगठन पर बंदी, अशांति: कर्जमाफी घोषित होने के बाद किसानों की ख़ुदकुशी थमी क्या? इसके लिए किसके खिलाड़ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाय? जैसे कई सवाल उठाते हुए जवाब दो का नारा बुलंद किया गया।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4af1bd5f-c650-11e8-b825-854d11be24d1′]
इस आंदोलन में पूर्व विधायक विलास लांडे, विपक्ष के नेता दत्ता साने, पूर्व महापौर योगेश बहल, वरिष्ठ नगरसेवक विठ्ठल काटे, महिला अध्यक्षा वैशाली कालभोर, भाऊसाहेब भोईर, फजल शेख, मयुर कलाटे, पंकज भालेकर, सुलक्षणा शिलवंत (धर), संगिता ताम्हाणे, मोहम्मद पानसरे, अतुल शितोले, पंडीत गवली, शमीम पठाण, विजय लोखंडे, प्रशांत शिताले, आनंदा यादव, विशाल वाकडकर, वर्षा जगताप, विशाल कालभोर, निलेश पांढारकर, पुष्पा शेलके, कविता खराडे, राजेंद्र सालुंके, विश्रांती पाडले, उत्तम हिरवे, ज्ञानेश्वर कांबले, अंकुश पठारे, मनिषा गटकल, शिला भोंडवे, उत्तम आल्हाट, बालासाहेब पिल्लेवार, मिनाक्षी उंबरकर, लाल मोहम्मद चौधरी, शक्रुल्ला पठाण, छाया साबले, हमीद शेख, जहिर खान, दत्तात्रय जगताप, पवन जवलकर, गंगाधर घाटगे, मयुर जाधव, संगीता काकणे, विक्रम पवार, मनोहर भोसले, अभिजीत आल्हाट, सविता धुमाल, सुमित लगस, परमेश्वर गोफणे, विनोद सस्ते, रामदास मोरे, सुनिल अडागले आदि शामिल हुए।