चलती ट्रेन से गिरी लड़की, लोगों ने ऐसे बचाई जान

मुंबई। समाचार ऑनलाइन  
चलती ट्रेन में गेट के सामने रुकना खतरनाक होता है।  मुंबई के एक में ट्रेन ऐसे ही एक हादसा सामने आया है।  जहां चलती ट्रेन में एक लड़की गेट के सामने खड़ी है और जैसे ही वह ट्रेन से बाहर की ओर झाक कर देखती उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल जाता है।  हालांकि कुछ लोगों ने उसकी जान बचा ली।  ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यह वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन का है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e8674223-c64e-11e8-858e-1de4efbc56a9′]

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की ट्रेन के गेट के पास खड़े होकर सफर कर रही है। उसके पास कुछ अन्य यात्री भी मौजूद हैं। लड़की लापरवाही से गेट के नजदीक खड़ी है और तभी वहां से एक दूसरी ट्रेन गुजरती है। ट्रेन के गुजरते ही गेट पकड़कर खड़ी लड़की का हाथ छूट जाता है और वह फिसलकर नीचे गिर जाती है। इस घटना में लड़की की जान जा सकती थी मगर अन्य यात्रियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसको पकड़ लिया और ट्रेक पर गिरने से बचा लिया।

आतंकवाद, हिंसाचार, भेदभाव, गरीबी बड़ी चुनौती: उपराष्ट्रपति