देसी पिस्तौल सहित शातिर अपराधी को निगडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिंपरी समाचार ऑनलाइन

अवैध रुप से देसी पिस्तौल रखने के मामले में निगडी पुलिस ने एक शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वाहनचोरी और सेंधमारी पर लगाम लगाने हेतू पेट्रोलिंग करते समय पुलिस को उनके खबरी द्वारा शातिर अपराधियों की जानकारी मिली थी, साथ ही उनके पास देसी पिस्तौल होने की भी खबर मिली थी। अप्पूघर कॉर्नर के पास आरोपी की आने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4025dc45-ca44-11e8-b03e-eb3c12657f94′]

पुलिस ने ईशाद बकरीदी शेख (23, सोनवणे) और दीपक रामबाबू मिश्रा (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस तलाशी के दौरान ईशाद बकरीदी के पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल सहित एक पल्सर गाड़ी ऐसा कुल मिलाकर 45 हजार रुपए का माल जब्त किया है। इस मामले में अधिक जांच सहायक पुलिस निरीक्षक एल.एन.सोनवणे ने कर रहे हैं।

[amazon_link asins=’B078RKPPGP,B07FTK2DTC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’30632c8e-ca45-11e8-a212-9340b7f6bdf4′]

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आर. के. पद्मानाभन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे, पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त सतीश पाटिल ने मार्गदर्शन में निगडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप लोंढे, पुलिस निरीक्षक रविंद्र जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक एल.एन सोनवणे व पुलिस कर्चमारी नारायण जाधव, किरण खेडकर, मंगेश गायकवाड, आनंद चव्हाण, स्वामीनाथ जाधव, सुनील शिंदे, फारुक मुल्ला, रमेश मावसकर, नितीन बहिरट, जमीर तांबोली, सागर शेंडगे, शरीफ मुलाणी ने की है।

रावण गैंग के शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार