झारखंड में निर्भया कांड, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली लकड़ी

पीड़ित की तड़प-तड़प कर मौत 
जामताड़ा | समाचार ऑनलाइन – दिल्ली के निर्भया कांड के बाद एक और दिल दहला देने वाली घटना झारखंड में सामने आयी। जहां आरोपियों ने एक पीड़ित के साथ गैंगरेप कर उसकी गुप्तांग में लकड़ी डालकर उसकी हत्या कर दी।  यह घटना जामताड़ा जिले के यहां के जामताड़ा जिले में नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में घटी।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, एक महिला के पूर्व पति अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वहशीपन का सारी हदें पार कर गए।  पीड़ित महिला के साथ पहले तीनों ने गैंगरेप किया और इससे भी उनका जी नहीं भरा तो आरोपियों ने पीड़िता के गुप्तांग में लड़की का डंडा डाल दिया। पीड़िता इस दरिंदगी को ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
उदयपुर के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि,  इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पूर्व पति उदय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे अपराध में शामिल उसके साथियों की तलाश कर रही है। आगे उन्होंने बताया कि, महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संथाली यात्रा देखने के लिए गई हुई थी। जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ जबरन पत्नी को उठाकर सामने के खेत में ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचायी। महिला बेहोश हो गई। सुबह लोगों ने उसके कराहने की आवाज सुनकर उसे इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर में दाखिल कराया। वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर किया गया। लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूतों को जब्त कर लिया है।  पुलिस ने आगे कहा कि, इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।