नो चिलिंग वीकेंड, मुंबई-कोकण में तीन दिन तक ड्राय डे घोषित

मुंबई : आने वाले वीकेंड में कोकण या मुंबई जाकर चिल करने की सोच रहे है तो रुक जाईये क्योंकि अगले वीकेंड मुंबई और कोकण में तीन दिन तक ड्राय डे घोषित कर दिया गया हैं। यह फैसला आने वाले विधान परिषद, शिक्षक और ग्रेजुएट मतदार संघ के चुनाव को देखते हुए लिया गया हैं। मुंबई और कोकण में शनिवार 23 से रविवार 25 जून तक ‘ड्राय डे’ घोषित कर दिया गया हैं। जिससे यह वीकेंड ड्राय वीकेंड रहने वाला हैं।

25 जून को महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव हैं। वही मुंबई में शिक्षक और स्नातक मतदार संघ के लिए 25 जून को मतदान होने वाला हैं। कोकण में स्नातक मतदार संघ के लिए मतदान खत्म होने जा रहा हैं। वही नाशिक में शिक्षक मतदार संघ के लिए मतदान होने वाला हैं।

राज्य चुनाव आयोग प्रमुख ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्गा के जिला अधिकारी ने मतदान के 48 घंटे पहले तक शराब बिक्री पर बंद की मांग की हैं। इसलिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक शराब बंदी रहेगी।
महाराष्ट्र में सालाना 9 ड्राय डे होते हैं। लेकिन कोई भी आम चुनाव या उप-चुनाव के दौरान जिला अधिकारी के पास वह अधिकार होता हैं कि, वह 48 घंटे तक शराब बिक्री पर बैन लगा सके।