कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में छोटे कपड़े पहने वाले भक्तों के लिए ‘नो एंट्री ‘

कोल्हापुर । समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर में महिलाएं व पुरुष के छोटे कपड़ों में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गयी है। यह निर्णय पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान समिति ने लिया। देवस्थान समिति ने नवरात्रि त्यौहार की पृष्ठभूमि पर यह निर्णय लिया है। इस पर आज पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।  इस दौरान अध्यक्ष महेश जाधव, कोषाध्यक्ष वैशाली क्षीरसागर, सदस्य संगीता खाडे, शिवाजी जाधव आदि उपस्थित थे। जहां कहा गया कि, पुरुष शर्ट, पैंट ऐसे पुरे कपड़े पहनकर ही दर्शन करने आये।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2271e5d3-c582-11e8-8a01-512db4578aee’]
 तो वही महिला व लड़कियां शॉर्ट्स स्कर्ट, टॉप, थ्री- फोर्थ पहनकर मंदिर में दर्शन करने ना आये। ऐसा मंदिर के समिती ने कहा।  आगे उन्होंने कहा कि, शॉर्टस्‌ पहनकर भक्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश करना सख्त मना है।  ऐसा समिति ने स्पष्ट किया है।  महालक्ष्मी मंदिर महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्ति पीठ में से एक है।
 [amazon_link asins=’B00NXG86UE,B00OJZOG9S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2fed4843-c582-11e8-a0fc-554467d0f715′]
महालक्ष्मी मंदिर महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्ति पीठ में से एक है। जो महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित है। इन पुराणों के अनुसार, शक्ति पीठों में शक्ती माँ उपस्थित होकर जन कल्याण के लिये भक्त जनों का परिपालन करती है। भारत में स्थित 6  शक्ती पीठों में कोल्हापुर में  स्थित शक्ति पीठं बहुत ही सुप्रसिद्ध है। क्योंकि यहाँ जो भी अपने विचारों को प्रकट करता है वो तुरंत माता के आशीर्वाद से पूरा हो जाता है ऐसी मान्यता है।  भगवान विष्णु के पत्नी होने के नाते इस मंदिर का नाम माता महालक्ष्मी से जोड़ा हुआ है और यहाँ के लोग इस जगह में महाविष्णु महालक्ष्मी के साथ निवास करते हुए लोक परिपालन करने का  विश्वास करते है।
‘राफेल’ मामले में ‘बड़े’ पवार की भूमिका पर ‘छोटे’ पवार का मौन