उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कई हस्तियां गौरव पुरस्कार से सम्मानित
पिंपरी। संवाददाता – उत्तर भारतीय सभा और सार्वजनिक विकास मंच, पिंपरी चिंचवड द्वारा आयोजित उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कालेवाडी- रहाटनी के बलिराज मंगल कार्यालय में संपन्न हुए इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य व योगदान के लिए कई जानी- मानी हस्तियों को उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी व भोजपुरी गीतों के रंगारंग कार्यक्रम और युवा कवि सम्मेलन के कार्यक्रमों ने इस सम्मेलन के उत्साह को दुगुना कर दिया।
इस सम्मेलन में जिव्हाला बाल संगोपन गृह और पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम आश्रम के बच्चों को कंबल, शैक्षिक सामग्री व मिठाई बांटी गई। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल डॉ एके पांडे, डॉ राकेश प्रसाद, डॉ रेखा दुबे, अभिनेता अरुण सिंह उर्फ भोजपुरिया काका, देव सिंह, महेश राजा, सुबोध सेठ, प्रेमरंजन दुबे, अभिनेत्री लीना आचार्य, अंजना मित्तल, गीता, सोनी सिंह, डिजाइनर नीतू भारद्वाज, प्रियंका शर्मा, डॉ रचना पांडे, शिखा झा, खिलाड़ी वसीम यूसुफ शेख, युवा कवि व ‘नवभारत’ संवाददाता आशीष शुक्ला ‘सजल’, आंनद सिंह ‘निषंग’, आरोही श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव आदि को उत्तर भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस सम्मेलन के मंच पर प्रमुख अतिथि के तौर पर उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, शहराध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक संतोष ओझा, पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष बाबासाहेब तापकिर, नगरसेविका सुनीता तापकिर, सविता खुले, निर्मला कूटे, नीता पडाले, नगरसेवक अभिषेक बारने, विनोद तापकिर, संदीप नखाते, गोपाल मलेकर, प्रीति विक्टर, पूर्व नगरसेवक धनराज बिरदा, हरेश तापकिर, कैलाश थोपटे, तात्या तापकिर, संतोष बारने, शिवसेना नेता विजय गुप्ता, श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम मिश्रा, प्राचार्य धर्मराज पाल, प्राचार्य करुणेश त्रिपाठी, ‘नवभारत’ के वरिष्ठ संवाददाता संतोष मिश्रा, पत्रकार संघ के अध्यक्ष गणेश हुंबे, वरिष्ठ पत्रकार संतलाल यादव, उत्तम कूटे, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश तिवारी, वीरेंद्र सोनकर, प्रमोद राणा, इरजरायल शेख, ब्रम्हदेव तिवारी, चंद्रदेव यादव आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी अभिषेक ओझा, मुसाफिर गिरी, धर्मेंद्र शर्मा, नेमचंद विश्वकर्मा, ऑगस्टा आंनद, धीरेंद्र शर्मा, तहसीन खान, आशुतोष दुबे, हरिशंकर यादव, मिन्हाज खान, गोकुल ओझा, कमलेश यादव, रामायण सिंह, रामाशीष साहनी, दीक्षांत देव उपाध्याय, अरुण शुक्ला, भरत सिंह, राजीव पाठक, केशव शर्मा, रामजीत यादव, रणधीर शर्मा, मनन सिंह, सीताराम शहा, इसराद अंसारी, शिवकुमार सिंह, भोला ओझा, प्रमोद गिरी, अमरुल्लाह मानसुरी, योगेश सिंह, शशिकांत पासवान आदि ने अहम भूमिका निभाई। कायर्क्रम का संचालन गीता और संदीप गोदंबे ने किया।