प्रियंका नहीं दीपिका हैं सबसे सेक्सिएस्ट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – साल 2018 दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों के लिए बहुत खास रहा। इसी साल दोनों अभिनेत्रियों ने शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। एक बार फिर दोनों अभिनेत्रियां सुर्ख़ियों में हैं। यूके के न्यूजपेपर वेस्टर्न वीकली ने एशिया की 50 सेक्सिएस्ट वुमन की लिस्ट जारी की है। जिसमें दीपिका ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं प्रियंका दूसरे नंबर पर रहीं। यह लिस्ट हर साल जारी की जाती है। पिछले साल इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा पहले स्थान पर थीं।

प्रियंका इन दिनों फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी हैं। जो कि सोनाली बॉस द्वारा निर्देशित की जा रही है। वहीं दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा रहेंगी।

टॉप 10 अन्य कलाकार
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मशहूर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हैं, जबकि पाकिस्तान की माहिरा खान को चौथा स्थान मिला है। इसके अलावा लिस्ट में सोनम कपूर अहूजा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी शामिल हैं। इन तीनों कलाकारों को टॉप 10 में शुमार किया गया है।